शनि चालीसा – Hindi Sanskrit and English Version, Shani Dev Chalisa

Spread Hinduism

शनि चालीसा पाठ हिंदी में (Shri Shani Chalisa, in Hindi with Importance, Benefits). शनि चालीसा के फायदे, शनि चालीसा (Shani Chalisa print, download, video, mp3) का पाठ एवं शनि देव के मंत्र, उपाय इत्यादि।   डाउनलोड कीजिये .

शनि देव

शनि चालीसा Shani Chalisa / SHANI DEV CHALISA

श्री शनि चालीसा

॥दोहा॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

जयति जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥
परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके। हिय माल मुक्तन मणि दमके॥1॥

कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
पिंगल, कृष्ो, छाया नन्दन। यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥
सौरी, मन्द, शनी, दश नामा। भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं। रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥2॥

पर्वतहू तृण होई निहारत। तृणहू को पर्वत करि डारत॥
राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो। कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥
बनहूँ में मृग कपट दिखाई। मातु जानकी गई चुराई॥
लखनहिं शक्ति विकल करिडारा। मचिगा दल में हाहाकारा॥3॥

रावण की गतिमति बौराई। रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग बीर की डंका॥
नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा। चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवाय तोरी॥4॥

भारी दशा निकृष्ट दिखायो। तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
विनय राग दीपक महं कीन्हयों। तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥
हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी॥
तैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजीमीन कूद गई पानी॥5॥

श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई। पारवती को सती कराई॥
तनिक विलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥
पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी। बची द्रौपदी होति उघारी॥
कौरव के भी गति मति मारयो। युद्ध महाभारत करि डारयो॥6॥

शनि चालीसा Shani Chalisa lyrics in hindi

रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला। लेकर कूदि परयो पाताला॥
शेष देवलखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥
वाहन प्रभु के सात सजाना। जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
जम्बुक सिंह आदि नख धारी।सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥7॥

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥
गर्दभ हानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा॥
जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी॥8॥

तैसहि चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥
समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥
जो यह शनि चरित्र नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥9॥

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥
पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत॥
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥10॥

॥दोहा॥

पाठ शनिश्चर देव को, की हों भक्त तैयार।
करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥

______________________

Jai Shani Dev Kripa Kare

Must Read- Hanuman Chalisa, Durga ChalisaLaxmi ChalisaSai ChalisaVishnu ChalisaShani ChalisaShiv Chalisa

Is Shani Dev Happy with you?

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

  • क्या आप जानते हैं की हनुमान जी एवं भगवन शिव की पूजा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं. आप यहाँ क्लिक करके हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं.
  •  शनि मंदिर हर शनिवार जा कर भगवन शनि देव का स्मरण करते हुए उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करें  – काले तिल, काली उड़द,  ,सरसो का तेल,  लोहे की कील, काला कपड़ा इत्यादि।
  • काले कुत्ते एवं बंदरो को कुछ खिलने अथवा सेवा करने से भी शनि देव खुश होते हैं.
  • पीपल के वृक्ष के आगे शनिवार के दिन सरसों के तेल का दिया शनि के दुष्प्रभावों को काम करता है .
  • लाल चन्दन की माला को धारण करने से शनि गृह का दुष प्रभाव काम होता है।
  • सब जानते हैं के काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनने से भी कृपा बानी रहती है।
  • सत्य बोलने वाले और वचन निभाने वाले पर सदा शनि देव प्रस्सन रहते हैं.
  • माता पिता  सम्मान करने वाला हर व्यक्ति शनि की कृपा पाता है। e happy with you..
  • जहाँ तक हो सके – मदिरा एवं मांस के सेवन से बचें।
shani dev mahima mantra chalisa guide

SHANI CHALISA Fast Video and Audio
शनि चालीसा वीडियो – क्रेडिट – Youtube

SHANI CHALISA Easy Lyrics in Hindi – Image
शनि चालीसा

शनि चालीसा हिंदी SHANI CHALISA HINDI LYRICS DOWNLOADABLE IMAGE

For More Benefits of SHANI CHALISA, Also Read –

Shani Chalisa (शनि चालीसा ) you can read everyday during morning prayers but must read on Saturday. When you read , you get all the blessings of Lord Shani, Get protection from negative effects of Sadhesati and Dhaiya.

Specially when Shani is not sitting in the favorable position of your kundli, Reading Shani Chalisa, Shani Mantras and Shani stotram is ideal.

शनि की कृपा, ढैया और साढ़ेसाती  दुष्प्रभाव और कुंडली अनुसार शनि के दुष्परिणामों से बचने के लिए शनि चालीसा का पाठ करे. हर शनि भक्त शनि चालीसा का पाठ सदैव प्रतिदिन या शनिवार को कर सकता है।

Must Read- Hanuman Chalisa, Durga ChalisaLaxmi ChalisaSai ChalisaVishnu ChalisaShani ChalisaShiv Chalisa,

Top 5 Famous Shani Temples in India

५ प्रसिद्ध शनि मंदिर

  • शनि तीर्थ – असोला – फतेहपुर बेरी – दिल्ली
  • (Shani Tirtha – Asola – Fatehpur Beri – Delhi)
  • शनि मंदिर इंदौर
  • Indore’s Shani Mandir
  • शनि शिंगणापुर – मंदिर  – महाराष्ट्र
  • Shingnapur  – Shani Mandir – Maharashtra
  • शनि मंदिर – तिरुनल्लर- तमिलनाडु
  • Tirunallar – Tamilnadu- Shani Mandir
  • शनिचरा मंदिर – ग्वालियर
  • Shanishchara Mandir – Gwalior

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.