जय संतोषी माता: Santoshi Mata Ki Aarti

Spread Hinduism

संतोषी माता जी की पूजा प्रत्येक शुक्रवार के दिन की जाती है। इस दिन माता की पूजा के साथ उनकी आरती भी करनी चाहिए। हिंदू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार माता संतोषी के पिता गणेश भगवान और माता रिद्धि सिद्धि हैं। माँ संतोषी की आरती करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

jai santoshi mata aarti,संतोषी माता की आरती

संतोषी माता की आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।
अपने सेवक जन की, सुख सम्पति दाता ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

सुन्दर चीर सुनहरी, मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार लीन्हो ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

गेरू लाल छटा छबि, बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी, त्रिभुवन जन मोहे ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

मंदिर जग मग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक, चरनन सिर नाई ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे, इच्छित फल दीजै ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

दुखी दारिद्री रोगी, संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

ध्यान धरे जो तेरा, वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर, घर आनन्द आयो ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

चरण गहे की लज्जा, रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे, दयामयी अम्बे ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ॥

संतोषी माता की आरती, जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति, जी भर के पावे ॥

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता ।
अपने सेवक जन की, सुख सम्पति दाता ॥

santoshi mata image

यह भी पढ़ें – दुर्गा माँ आरती : जय अम्बे गौरी

Santoshi Mata Aarti (Image)

santosi mata aarti,संतोषी माता की आरती

Download This Image

Santoshi Mata Aarti in English

Jai Santoshi Mata Maiya Jai Santoshi Mata।
Apne Sewak Jan Ki Sukh Sampati Data॥

Sundar Chir Sunahri, Maa Dharan Kinhon।
Hira Pana Damke, Tan Shringar Linyoh॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Geru Lal Chhata Chhavi, Badan Kamal Sohe।
Mand Hansat Karunamayi, Tribhuvan Jan Mohe॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Swarna Sinhasan Baithi, Chanvar Dhure Pyare।
Dhup, Deep, Madhu, Mewa Bhog Dhare Nyare॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Gud Aur Chana Param Priya, Tamen Santosh Kiyo।
Santoshi Kahlai, Bhaktan Vaibhav Diyo॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Shukrawar Priya Manat, Aaj Divas Sohi।
Bhakti Mandali Chhai, Katha Sunat Mohi॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Mandir Jag Mag Jyoti, Mangal Dhwani Chhai।
Vinai Kare ham Sewak, Charnan Sir Nai॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Bhakti Bhawmai, Puja Angikrit Kijai।
Jo Man Vasai Hamare, Ichhit Phal Dijai॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Dukh Daridri Raug, Sankat Mukt Kijai।
bahu Dhan Dhany Bhare Ghar, Sukh Saubhagya Keejai॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Dhyan Dhare Jo Tera, Manvanchhit Phal Payo।
Puja Katha Shravan Kar, Ghar Anand Aayo॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Charan Gahe Ki Lajja, Rakhiyo Jagdambe।
Sankat Tu Hi Niware, Dayamayi Ambe॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Santoshi Mata Ki Aarti, Jo Koi Jan Gavai।
Riddhi-siddhi Sukh Sampati, Ji Bhar Ke Pavai॥
॥ Jai Santoshi Mata…॥

Jai Santoshi Mata, Maiya Jai Santoshi Mata।
Apne Sewak Jan Ki, Sukh Sampati Data॥

santoshi mata ki aarti

Maa Santoshi Aarti PDF Download Free

santoshi mata photo

अन्य आरती – दुर्गा माँ आरती, Saraswati Mata Ki Aarti, Laxmi Ji Ki Aarti, Shani Dev Aarti, Shivji Ki Aarti, Laxmi Ji Ki Aarti, Ganesh Ji Ki Aarti

Latest Post

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.